NEWS CHAKRA

NEWS CHAKRA
kotputli news

Monday 22 October 2012

इंडिया अगेन्स्ट करप्शन कार्यकर्ताओ ने कानून मंत्री का पुतला फूंका



आज दिनांक 22.10.2012 को स्थानीय आजाद चौक में इंडिया अगेंस्ट करप्शन कार्यकर्ताओ ने कानून मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका । उल्लेखनीय है कि खुर्शीद पर केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे, जिसके बाद सलमान खुर्शीद के संसदीय क्षेत्र में इंडिया अगेन्स्ट करप्शन कार्यकर्ताओ पर हमला हुआ था। आई ए सी समर्थकों का मानना है कि हमला कानून मंत्री के निर्देश पर ही हुआ है। जिसका विरोध प्रदर्शन  करते हुए इंडिया अगेन्स्ट करप्शन कार्यकर्ताओ ने आज कोटपुतली में उसका पुतला फूंका तथा मुर्दाबाद के नारे लगाये ! पुतला फूंकने वालो में आई ए सी कार्यकर्त्ता मनोज चौधरी, अशोक शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता  दीपक वशिष्ठ , एडवोकेट दिनेश अग्रवाल, डा. रोहित गुप्ता, किसान नेता प्रकाश खोजा, कमल जोशी, व्यापर संघ के निर्मल गुप्ता, प्रोपर्टी डीलर सतीश पंचाल, वाई आर अल्प संख्यक मोर्चा के अनवर खान, नदीम खान, वसीम,  स्टूडेंट फेडरेशन के सौरभ शर्मा, हितेश शर्मा छात्र नेता, मनोहर पायला, संदीप मीना, शक्ति शर्मा, अभिषेक अहलुवालिया आदि लोग मौजूद थे।